कैसे टमाटर और प्याज की चटनी बनाएँ
संपादन करनेवाला: Gaurang, Ankur Gupta, Ivarhu
चटनी एक स्वादिष्ट खाना है जिसे आप पराठा, सैंडविच और अनेक चीज़ों के साथ खा सकते हो।
सामग्री
- 3 बड़े टमाटर
- 2 प्याज
- 3-4 हरी मिर्च
- 1 गुच्छा धनिया के पत्ते
- करी पत्तों की 3 टहनियां
- 1/2 चम्मच सरसों का बीज
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1/2 लहसुन का पेस्ट
- 1-1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच चीनी
- एक चुटकी हिंग
- 1/2 चम्मच मूंगफली का पाउडर (वैकल्पिक)
- स्वाद के लिए नमक
प्रक्रिया
-
1छोटे - छोटे टुकड़ों में टमाटर, प्याज और हरी मिर्च को काटें।
-
2पैन में तेल गरम करें। एक मिनट के लिए सरसों के बीज, जीरा, को तलें।
-
3हिंग, करी पत्ता, हरी मिर्च और प्याज डालें। तेल में तलते रहें...
-
4...कुछ ही देर में प्याज भूरे रंग का हो जाएगा...
-
5लहसुन का पेस्ट जोड़ें और फ्राइंग (तलना) जारी रखें।
-
6कटा हुआ टमाटर जोड़ें और तलते रहें जब तक टमाटर का ग्रेवी नहीं हो जाता।
-
7लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, चीनी, नमक, डालें; और ...
-
8...मूंगफली का पाउडर|
-
9जब तक पैन में तेल अलग न हो जाए, तब तक तलते रहें।
-
10ताजा धनिया के पत्तों के साथ गार्निश करें।
-
11पराठा या चावल के साथ परोसें|
-
12चटनी का मज़ा लें!
चीजें जिनकी आपको आवश्यकता होगी
- कटिंग बोर्ड और चाकू
- फ्राइंग पैन
लेख की जानकारी
उत्तम लेख
श्रेणियाँ: उत्तम लेख | खाद्य और मनोरंजक
हाल हि में संपादनों करनेवाले: Ankur Gupta, Gaurang
धन्यवाद दें सभी लेखकों यह पृष्ठ बनाने के लिए जो ५,०५९ बार पढ़ा गया है|
इस लेख उपयोगी था?
